वन्देमातरम जय हिन्द

वन्देमातरम    जय हिन्द
अकाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अकाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 जून 2011

अकाल और उसके बाद : बाबा नागार्जुन के जन्म दिवस पर विशेष



अकाल और उसके बाद

कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास
कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त ।


दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद            
चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद ।

                                                                 नागार्जुन              


*  बाबा नागार्जुन के जन्म दिवस पर विशेष